इराक़ की सैन्य कमान ने घोषणा की है कि इस देश के पश्चिमी क्षेत्र में दसियों आतंकवादी मारे गए हैं।
अलअंबार और बाबिल ज़िलों में आतंकवादियों के विरुद्ध इराक़ी सुरक्षा बलों की कार्यवाही में 51 आतंकवादी मारे गए जिनका संबन्ध दाइश नामक आतंकवादी संगठन से है। एक इराक़ी सुरक्षा सूत्र ने देश के विभिन्न क्षेत्रों से 6 कुख्यात आतंकवादियों की गिरफ़्तारी की भी सूचना दी है। इस सूत्र के अनुसार जहां आतंकवादियों के पास से भारी मात्रा में विस्फोटक पदार्थ मिले हैं वहीं पर एक शक्तिशाली बम को तिकरीत नगर में निष्क्रिय बना दिया गया।
इसी बीच इराक़ी सुरक्षा सूत्रों ने बताया है कि बुधवार को आतंकवादियों द्वारा की जाने वाली कार्यवाहियों में कम से कम 22 लोग मारे गए और बड़ी संख्या में घायल हुए।
21 मई 2014 - 18:30
समाचार कोड: 610367
अलअंबार और बाबिल ज़िलों में आतंकवादियों के विरुद्ध इराक़ी सुरक्षा बलों की कार्यवाही में 51 आतंकवादी मारे गए जिनका संबन्ध दाइश नामक आतंकवादी संगठन से है।